1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, बीसीसीआई ने 2 मैचों के लिए सस्पेंड किया

भारत के इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, बीसीसीआई ने 2 मैचों के लिए सस्पेंड किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2018 05:02 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 05:03 pm IST

अंबाती रायडु को आचार संहिता का दोषी पाया गया है।

अंबाती रायडू- India TV Hindi
अंबाती रायडू

हैदराबाद के कप्तान अंबाती रायडु को 11 जनवरी को कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान बीसीसीआई आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो मैचों के लिये निलंबित कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने कहा, ‘रायडु आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के पहले दो मैचों में भाग नहीं ले पाएंगे। रायडु पर मैदानी अंपायर अभिजीत देशमुख, उल्हास वितालराव गंधे और तीसरे अंपायर अनिल धांडेकर ने आरोप लगाये थे। बीसीसीआई इस अप्रिय घटना में हैदराबादी टीम मैनेजर की भूमिका की भी जांच कर रहा है।’ 

मैच के दौरान हैदराबाद के डीप मिडविकेट पर खड़े क्षेत्ररक्षक मेहदी हसन का पांव गेंद रोकते समय सीमा रेखा को स्पर्श कर गया था लेकिन मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद नहीं ली और करुण नायर को चौका देने के बजाय दो रन दिये। कर्नाटक ने पांच विकेट पर 203 रन बनाये। 

स्थिति तब बिगड़ी जब कर्नाटक के स्कोर में दो रन जोड़े गये और आखिर में हैदराबाद इसी अंतर से मैच हार गया था। हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 203 रन बनाये थे। रायडु ने मैच के बाद अंपायरों के सामने यह मसला उठाया जिससे दूसरे मैच के शुरू होने में देरी हुई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल