1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने कोरोना वायरस के चलते ईरानी कप सहित सभी घरेलू क्रिकेट मैच स्थगित किए

BCCI ने कोरोना वायरस के चलते ईरानी कप सहित सभी घरेलू क्रिकेट मैच स्थगित किए

 Reported By: IANS
 Published : Mar 14, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 04:58 pm IST

BCCI ने ईरानी कप सहित सभी घरेलू टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया है। BCCI ने कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रकोप के मद्देनजर ने ये बड़ा कदम उठाया है।

BCCI ने कोरोना वायरस के...- India TV Hindi
BCCI ने कोरोना वायरस के चलते ईरानी कप सहित सभी घरेलू क्रिकेट मैच स्थगित किए Image Source : PTI

मुंबई| कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बीसीसीआई ने अपने सभी घरेलू मैचों कों अगले आदेश तक स्थागित कर दिया है। बोर्ड ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। कोरोनावायरस के चलते ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी रद्द कर दी गई है।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, "कोरोनावायरस के चलते बीसीसीआई ने फैसला किया है कि वह ईरानी कप, सीनियर महिला वनडे नॉक आउट, विज्जी ट्रॉफी, सीनियर महिला वनडे चैलेंज, महिला अंडर-19 वनडे नॉक आउट, महिला अंडर-19 टी-20 लीग, सुपर लीग और नॉक आउट, महिला अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी, महिला अंडर-23 नॉक आउट, महिला अंडर-23 वनडे चैलेंजर जैसे सभी टूर्नामेंट्स को अगले नोटिस तक स्थागित किया जाता है।"  बीसीसीआई ने कोरोनावायरस के चलते ही आईपीएल को 29 मार्च से स्थागित कर 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।