1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज होंगे टीम इंडिया के चीफ़ कोच के इंटरव्यू

आज होंगे टीम इंडिया के चीफ़ कोच के इंटरव्यू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2016 08:18 am IST,  Updated : Jun 21, 2016 08:18 am IST

कोलकाता: टीम इंडिया का कोच कौन होगा ये आज तय हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) यहां आज (मंगलवार) को चीफ़ कोच पद के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी।

Ravi-Shastri,-Sandeep-Patil- India TV Hindi
Ravi-Shastri,-Sandeep-Patil

कोलकाता: टीम इंडिया का कोच कौन होगा ये आज तय हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) यहां आज (मंगलवार) को चीफ़ कोच पद के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी। इस समिति में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वी.वी.एस लक्ष्मण शामिल हैं। इस पद के लिए 21 लोगों ने आवेदन किया है जिनमें टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री और सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संदीप पाटिल भी शामिल हैं।

BCCI के पूर्व सचिव संजय जगदाले इस सारी प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे और जो उम्मीदवार मंगलवार को इंटरव्यू के लिए कोलकाता नहीं पहुंच सकते, उनके पास वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसमें शामिल होने का विकल्प है।

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए बोर्ड को कुल 57 प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें से सलाहकार समिति ने 21 के नामों की पुष्टि की है।

समिति को 21 उम्मीदवारों से अलग किसी अन्य का इंटरव्यू भी लेने का भी अधिकार है।। अगर ऐसा होता है, तो पात्रता मापदंड पर खरे न उतर पाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

सभी 21 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेने के बाद समिति उपयुक्त लोगों के नामों की पेशकश करेगी और इसके बाद बोर्ड 24 जून को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाली बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक में नए कोच के नाम की घोषणा कर सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल