1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल मैच के लिए आईसीसी ने की ऐसी मांग कि बीसीसीआई ने कर दिया साफ इनकार

आईपीएल मैच के लिए आईसीसी ने की ऐसी मांग कि बीसीसीआई ने कर दिया साफ इनकार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 06:10 pm IST

लंबे समय के बाद आईसीसी की बैठक कोलकाता में हो रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने कोलकाता में 22 से 26 अप्रैल के बीच होने वाली आईसीसी वार्षिक बोर्ड बैठक के दौरान इस शहर में आईपीएल मैच का आयोजन करने का विश्व की शीर्ष क्रिकेट संस्था का आग्रह नामंजूर कर दिया है। लंबे समय के बाद आईसीसी की बैठक कोलकाता में हो रही है। यह बैठक आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान होगी और इसलिए विश्व संस्था चाहती थी कि उसके सदस्य कम से कम कोलकाता नाइटराइडर्स के एक मैच का लुत्फ उठायें। 

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हां आईसीसी की तरफ से विशेष आग्रह किया गया था क्योंकि आईसीसी चाहती है कि उनके प्रतिनिधि आईपीएल का एक मैच देखें। लेकिन 22 से 26 अप्रैल के बीच केकेआर का ईडन गार्डन्स में कोई मैच नहीं है’ 

केकेआर की टीम अपना घरेलू मैच 16 अप्रैल को खेलेगी और उसके बाद ईडन गार्डन्स पर उसका अगला मैच तीन मई को होगा जबकि 22 से 26 अप्रैल के बीच हैदराबाद, मुंबई, इंदौर, बेंगलुरू और जयपुर में मैच होंगे। अधिकारी ने कहा, ‘अगर हम कार्यक्रम बदलते तो इसका असर मैचों के संपूर्ण कार्यक्रम पर पड़ता। इसलिए हमने उनसे कहा कि एक मैच के लिये कार्यक्रम बदलना संभव नहीं है।’ 

इस बीच पता चला है कि पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी की बैठक में उपस्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बैठक कोलकाता में हो रही है लेकिन हो सकता है कि सेठी को वर्तमान स्थिति को देखकर भारतीय वीजा न मिल पाये। अधिकारी ने कहा, ‘अगर सेठी को वीजा नहीं मिलता है, तो यह सितंबर में एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी टीम को वीजा मिलने की संभावना को लेकर भी संकेत हो सकता है।’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।