1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने क्रिकेट प्रेमियों को किया आगह, विश्वकप के दौरान वित्तीय घोटाले से रहें सावधान

आईसीसी ने क्रिकेट प्रेमियों को किया आगह, विश्वकप के दौरान वित्तीय घोटाले से रहें सावधान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2019 01:08 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 01:08 pm IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खेल के प्रशंसकों को संभावित घोटालों के खिलाफ चेतावनी जारी की और स्पष्ट किया कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आगामी पुरुष विश्व कप से जुड़ी कोई प्रतियोगिता, लॉटरी या प्रोमोशन नहीं किया जा रहा है। 

Be cautious of any potential financial scams during World Cup: ICC warns cricket fans- India TV Hindi
Be cautious of any potential financial scams during World Cup: ICC warns cricket fans Image Source : PTI

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खेल के प्रशंसकों को संभावित घोटालों के खिलाफ चेतावनी जारी की और स्पष्ट किया कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आगामी पुरुष विश्व कप से जुड़ी कोई प्रतियोगिता, लॉटरी या प्रोमोशन नहीं किया जा रहा है। 

आईसीसी के अनुसार,‘आईसीसी जोर देता है कि इस तरह की कोई प्रतियोगिता, लॉटरी या प्रोमोशन आईसीसी से या आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2019 से जुड़ा हुआ नहीं है और ईमेल के जरिए ब्रिटेन में किसी तरह से संपर्क किए जाने की रिपोर्ट यहां ‘एक्शन फ्रॉड ऑनलाइन’ पर या 0300 123 2040 पर फोन करके की जाए।’ 

उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन से बाहर अगर संपर्क होता है तो इसकी रिपोर्ट enquiry@icc-cricket.com पर की जाए। आईसीसी या सीडब्ल्यूसी19 कभी भी ईमेल के जरिए आपसे इस तरह की गोपनीय सूचना नहीं पूछेगा।’ संचालन संस्था ने कहा कि इस तरह के वैश्विक टूर्नमेंट के दौरान इस तरह के घोटालों की घटनायें देखी जाती हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल