1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेना में शामिल होने से पहले बॉलीवुड स्टार के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए धोनी

सेना में शामिल होने से पहले बॉलीवुड स्टार के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 29, 2019 02:58 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 02:58 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फुटबॉल के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। यही वजह है कि जब भी धोनी को फुटबॉल खेलने का मौका मिलता है तो वह इस खेल का जमकर लुत्फ उठाते हैं।

सेना में शामिल होने से...- India TV Hindi
सेना में शामिल होने से पहले बॉलीवुड स्टार के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए धोनी Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फुटबॉल के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। यही वजह है कि जब भी धोनी को फुटबॉल खेलने का मौका मिलता है तो वह इस खेल का जमकर लुत्फ उठाते हैं। हाल ही में धोनी मुंबई के जुहू में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। ये एक चैरिटी मैच था जिसका मकसद फंड जुटाना था।

इस मैच से पहले धोनी ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते दिखाई दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यही नहीं इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने बच्चों के साथ भी फुटबॉल खेला।

बता दें कि 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे से खुद को अनुपलब्ध बताते हुए दो महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है। इस दौरान धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ कश्मीर में जुड़ेंगे। बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी 15 अगस्त तक सेना में पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। 

गौरतलब है कि साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी। धोनी से पहले भारत को पहला विश्वकप जिताने वाले कपिल देव को भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिल चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल