1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली और विलियम्सन नहीं बल्कि ब्रॉड की नजर में ये दो क्रिकेटर हैं सर्वश्रेष्ठ

कोहली और विलियम्सन नहीं बल्कि ब्रॉड की नजर में ये दो क्रिकेटर हैं सर्वश्रेष्ठ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2020 06:37 pm IST,  Updated : May 10, 2020 06:37 pm IST

इसमें कोई शक नहीं है कि बेन स्टोक्स मौजूदा क्रिकेॉट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। पिछले साल इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने में स्टोक्स की अहम भूमिका रही। इसके बाद स्टोक्स ने एशेज में जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा। 

कोहली और विलियम्सन...- India TV Hindi
कोहली और विलियम्सन नहीं बल्कि ब्रॉड की नजर में ये दो क्रिकेटर हैं सर्वश्रेष्ठ Image Source : GETTY IMAGES

इसमें कोई शक नहीं है कि बेन स्टोक्स मौजूदा क्रिकेॉट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। पिछले साल इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने में स्टोक्स की अहम भूमिका रही। इसके बाद स्टोक्स ने एशेज में जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा। यही वजह है कि इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने टीम साथी और हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करार दिया है।

ब्रॉड ने साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की भी तारीफ की। डेली मेल ने ब्रॉड के हवाले से कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि यहां कुछ नाम लेने का विकल्प है। लेकिन अगर मैंने तीन या चार के बारे में सोचूं तो मुझे यह 10-15 के बीच मिल सकता है। इसलिए मुझे यह कहना होगा कि स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, जिनके साथ मैं खेला हूं।"

ब्रॉड ने साथ ही स्मिथ की भी तारीफ करते हुए कहा, "बल्लेबाजों के खिलाफ, मैं अभी भी स्मिथ को गेंदबाजी करने का सबसे अच्छा तरीका खोज रहा हूं। वह गेंदबाजों की जिंदगी मुश्किल बनाते हैं। वह बड़े स्कोर बनाने के भूखे हैं।"

COVID-19 : महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में कोहली ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो, रखी ये ख़ास मांग

बेन स्टोक्स ने पिछले साल आईसीसी विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 441 रन बनाए थे। यही नहीं, स्टोक्स ने 2019 एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ले टेस्ट में 11वें नंबर के बल्लेबाज जैक लीच के साथ 76 रनों की साझेदारी की थी। इस साझेदारी की बदौलत स्टोक्स ने इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस शानदार जीत के दम पर इंग्लैंड सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रहा था। हालांकि मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया एशेज अपने पास रखने में सफल रहा था।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण 1 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट पर रोक लगी है। कोरोना वायरस के कारण पहले ही वेस्टइंडीज का इंग्लैंड दौरा स्थगित हो चुका है। ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि वेस्टइंडीज जुलाई के पहले सप्ताह में इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो सकती है। इस दौरे पर वेस्टइंडीज तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खाली स्टेडियम में खेल सकती है। इससे पहले ईसीबी क्रिकेट के नए फ़ॉर्मेट ‘ द हंड्रेड’ को पहले 2021 तक के लिए स्थगित कर चुका है।

(With IANS Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल