1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मिडल फिंगर' छिपाकर बेन स्टोक्स ने मनाया इंग्लैंड की जीत का जश्न, जानें क्या थी वजह

'मिडल फिंगर' छिपाकर बेन स्टोक्स ने मनाया इंग्लैंड की जीत का जश्न, जानें क्या थी वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 12:32 pm IST

इंग्लैंड की इस जीत का जश्न जब बैन स्टोक्स मना रहे थे तब उन्होंने अपने मिडल फिंगर यानी बिच की उंगली को छिपा लिया। इस जीत को अपने पित को समर्पित करने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

Ben Stokes, South Africa vs England- India TV Hindi
Ben Stokes celebrates England's victory by hiding 'Middle Finger', know what was the reason Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने बड़े ही रोमांचक अंदाज में जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की। आखिरी इनिंग में इंग्लैंड ने मेजबानों के सामने 438 रन का लक्ष्य रखा था। इस मैच को स.अफ्रीका के लिए जीतना तो मुश्किल था इस वजह से वह ड्रॉ की ओर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन अंतिम दिन के 8 ओवर शेष रहते उनके सभी विकेट गिर गए और इंग्लैंड ने यह मैच 189 रनों से जीता। इस मैच में ऑलराउंडर परफॉर्मेंस की वजह से बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

इंग्लैंड की इस जीत का जश्न जब बेन स्टोक्स मना रहे थे तब उन्होंने अपने मिडल फिंगर यानी बिच की उंगली को छिपा लिया। इस जीत को अपने पित को समर्पित करने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

दरअसल, 1980 में जब बेन स्टोक्स के पिता जेरार्ड स्टोक्स रगबी खेलते थे तो उनकी मिडल फिंगर टूट गई थी और डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी थी। इस ऑपरेशन के बाद उनका रगबी करियर खत्म हो जाता तो उन्होंने उंगली कटवाने का फैसला लिया तकि वो दोबारा रगबी खेल सके।

बता दें, क्रिसमस से दो दिन पहले से ही बेन स्टोक्स के पिता बीमार है, लेकिन अब उनकी हालत सुधार हो रहा है।

उल्लेखनीय है, इस मैच की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने 47 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 72 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने अहम समय पर तीन विकेट चटकाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल