1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिता की तबीयत में सुधार के बाद बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम के साथ जुड़े

पिता की तबीयत में सुधार के बाद बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम के साथ जुड़े

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 05:38 pm IST

गेड टेस्ट मैच देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे लेकिन उन्हें सोमवार को गंभीर बीमारी के बाद जोहानिसबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Ben Stokes, England Cricket team, Ben Stokes Father, England vs South Africa- India TV Hindi
Ben Stokes joins England team after father's recovery  Image Source : GETTY IMAGES

सेंचुरियन। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पिता की तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार को टीम के साथ जुड़ गये और अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इंग्लैंड की टीम यहां सुपर स्पोर्ट्स पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भिड़ेगी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करके कहा कि स्टोक्स के पिता गेड अब भी जोहानिसबर्ग के अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में है लेकिन इलाज का सकारात्मक असर हुआ है और उनकी स्थिति स्थिर है। 

गेड टेस्ट मैच देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे लेकिन उन्हें सोमवार को गंभीर बीमारी के बाद जोहानिसबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पिता के साथ मौजूद रहने के कारण स्टोक्स ने मंगलवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था। बीमारी के कारण अभ्यास मैच से दूर रहने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड और जोफ्रा आर्चर स्वस्थ गये हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल