1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के लिए बेल स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के लिए बेल स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 07, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 03:24 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सिरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. एशेज सिरीज़ से बाहर चल रहे इस टीम में बेन स्टोक्स की वापसी हुई है.

Ben Stokes- India TV Hindi
Ben Stokes

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सिरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. एशेज सिरीज़ से बाहर चल रहे इस टीम में बेन स्टोक्स की वापसी हुई है, लेकिन यह पूरी तरह से तय नहीं हैं कि स्टोक्स मैदान पर उतरेंगे या नहीं. ब्रिस्टल में हुए विवाद के कारण एवोन और समरसेट पुलिस उनके खिलाफ जांच कर रही है. इसी जांच के लंबित होने के कारण स्टोक्स को अनिश्चितकाल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से निलंबति कर दिया गया है. स्टोक्स के साथ इस विवाद में एलेक्स हेल्स का नाम भी शामिल है.

ईसीबी अपनी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के बाद ही स्टोक्स पर अपना फैसला करेगी. इसी कारण स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही एशेज सीरीज में नहीं खेल पा रहे हैं. स्टोक्स और हेल्स के अलावा सैम बिलिंग्स और मार्क वुड को भी वनडे टीम में जगह दी गई है. ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शामिल थे.

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा, दूसरा वनडे 19 जनवरी को ब्रिसबेन में, तीसरा वनडे 21 जनवरी को सिडनी में, चौथा वनडे 26 जनवरी को एडिलेड में और पांचवा वनडे 28 जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा.

टीम: इऑन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम कॉरन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लैंकट, आदिल राशिद, जोए रुट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल