1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2019 05:32 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 05:32 pm IST

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के एक अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। 'द सन' नामक अखबार ने स्टोक्स के निजी जिंदगी और उनके परिवार पर एक खबर प्रकाशित की थी।

बेन स्टोक्स ने...- India TV Hindi
बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के एक अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। 'द सन' नामक अखबार ने स्टोक्स के निजी जिंदगी और उनके परिवार पर एक खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद इंग्लैंड के विश्व कप विजेता खिलाड़ी ने यह कदम उठाया।

अखबार ने पिछले महीने एक खबर की थी कि स्टोक्स के पैदा होने के तीन साल पहले न्यूजीलैंड में उनकी मां के पूर्व-साथी ने उनके चचेरे भाई और बहन की हत्या कर दी थी। 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स और उनकी मां देबोराह ने 'द सन' अखबार के खिलाफ उनकी गोपनीयता पर हमला करने और उस दुखद अतीत को दोबारा सामने लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की है जिसे वे बहुत पहले भूला चुके है।

स्टोक्स ने उनके परिवार से जुड़ी खबर के प्रकाशित होने के बाद अखबार की कड़ी निंदा भी की थी और इसे बेहद घटिया बताया था। हालांकि, 'द सन' ने कहा कि उन्हें इस खबर में स्टोक्स के परिवार के एक सदस्य ने मदद की है।

'द सन' के प्रवक्ता ने कहा, "बेन स्टोक्स और उनकी मां के के प्रति 'द सन' पूरी सहानुभूति रखता है, लेकिन यह बताना जरूरी है कि इस खबर को करने में उनके परिवार के किसी सदस्य ने भी मदद की। सदस्य ने हमें जानकारी दी और तस्वीरें प्रदान की। इस घटना का सार्वजनिक रिकॉर्ड है और उस समय न्यूजीलैंड में इसे व्यापक रूप से कवर किया गया था।"

प्रवक्ता ने कहा, "बेन स्टोक्स का 'द सन' बहुत आदर करता है और हम इस साल उनके द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन का जश्न बना रहे हैं। खबर के प्रकाशन से पहले हमने स्टोक्स से संपर्क किया था और कभी भी उन्होंने या उनके प्रतिनिधियों ने हमें इस खबर को प्रकाशित करने से मना नहीं किया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल