1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्विटर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस से भिड़े भज्जी, अंग्रेजी ठीक करके सिखाया सबक

ट्विटर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस से भिड़े भज्जी, अंग्रेजी ठीक करके सिखाया सबक

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 11:03 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 11:03 pm IST

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के यूएनजीए में दिए गए भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए।

हरभजन सिंह- India TV Hindi
हरभजन सिंह Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के यूएनजीए में दिए गए भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। इमरान ने यूएनजीए में जो भाषण दिया था, उसकी हरभजन ने ट्विटर पर आलोचना की थी।

हरभजन ने ट्वीट किया था, "यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लीयर लड़ाई के संकेत दिए गए। एक मुख्य वक्ता होने के नाते इमरान खान द्वारा 'खूनी संघर्ष', 'अंत के लिए लड़ाई' जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी।"

इस पर वीना ने जवाब देते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भाषण में शांति की बात कही थी। उन्होंने उस डर और हकीकत का बात की थी जो कर्फ्यू हटने के बाद निश्चित तौर पर आएगा और दुर्भाग्यवश खूनी संघर्ष होगा। उन्होंने साफ कहा था कि यह डर की बात है न कि धमकी दी थी। क्या आप अंग्रेजी नहीं समझते।"

इंग्लिश में किए गए इस ट्वीट में वीना मे स्यूरली शब्द के प्रयोग किया था जिसमें वह 'इ' नहीं लगा पाई थीं जिससे उनकी स्पैलिंग गलत हो गई थी। इस पर हरभजन ने वीना का टांग खिंचाई कर दी।

हरभजन ने लिखा, "आपका स्यूरली (गलत स्पैलिंग जो वीना ने लिखी थी) से क्या मतलब है? ओह, यह स्यूरली (सही स्पैलिंग) होगा। अगली बार अंग्रेजी में कुछ डालें तो पढ़ लेना।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल