1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज बजेगा बिग बैश लीग के आठवें सीजन का बिगुल, बिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला

आज बजेगा बिग बैश लीग के आठवें सीजन का बिगुल, बिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2018 11:30 am IST,  Updated : Dec 19, 2018 11:30 am IST

बिग बैश लीग के आठवें सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है। पर्थ स्कॉर्चर्स ने अब तक सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीता है।

Big Bash League 2018-19- India TV Hindi
Big Bash League 2018-19 Image Source : GETTY IMAGES

आज से ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग और आईपीएल को टक्कर देने वाले बिग बैश लीग की शुरुआत होने जा रही है। बिग बैश लीग का ये आठवां सीजन है और सबसे पहले ये लीग 2011-12 में खेली गई थी। बिग बैश लीग के आठवें सीजन का पहला मैच ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक पर्थ स्कॉर्चर्स ने सबसे ज्यादा बार बिग बैश लीग की ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी पाई है। पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने 3 बार इसे जीता है।

इस बार ये टूर्नामेंट पिछले हार बार के मुकाबले ज्यादा लंबा होगा और इस बार ज्यादा मैच भी खेले जाएंगे। 19 दिसंबर से शुरू हो रहे इस लीग का फाइनल मैच 17 फरवरी को खेला जाएगा। इस सीजन में 8 टीमों के बीच कुल 59 मैच खेले जाएंगे।

बिग बैश लीग को दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 लीग में गिना जाता है और इसके अलावा इस लीग को रिकॉर्ड दर्शक भी मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अब ये लीग देश की सबसे बड़ी लीगों में शुमार हो गई है और स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहता है। भारत में भी इस लीग का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। भारत में इस लीग का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव पर भी देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल