1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के चलते एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम ने छोड़ा अपना घर, अब इस जगह करेंगे ट्रेनिंग

कोरोना महामारी के चलते एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम ने छोड़ा अपना घर, अब इस जगह करेंगे ट्रेनिंग

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2020 08:33 am IST,  Updated : Nov 19, 2020 08:33 am IST

बीबीएल टूर्नामेंट 10 दिसंबर से शुरू होने वाली है और इसके मैचों का आयोजन क्वीसलैंड तथा तस्मानिया में खेले जाएंगे। 

Adelaide Strikers- India TV Hindi
Adelaide Strikers Image Source : GETTY

एडिलेड| ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी एडिलेड स्ट्राइकर्स को कोरोना वायरस के कारण एडिलेड से न्यू साउथ वेल्स स्थित कॉफ्स हार्बर स्थानांतरित कर दिया गया है। कॉफ्स हार्बर साउथ ऑस्ट्रेलिया से करीब 2000 किलोमीटर दूर है। बीबीएल टूर्नामेंट 10 दिसंबर से शुरू होने वाली है और इसके मैचों का आयोजन क्वीसलैंड तथा तस्मानिया में खेले जाएंगे। बीबीएल छह फरवरी को खत्म होगा।

चैनल नाइन ने कोरोना वायरस के कारण एडिलेड स्ट्राइकर्स को एडिलेड से न्यू साउथ वेल्स स्थित कॉफ्स हार्बर स्थानांतरित करने की पुष्टि की है।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला डे नाईट टेस्ट मैच भी एडिलेड में ही 17 दिसंबर से खेला जाना है। जिसमें गुलाबी गेंद का पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच में इस्तेमाल होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल