1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान पर मारपीट को तैयार हो गए खिलाड़ी, IPL की 5 बड़ी लड़ाइयां

मैदान पर मारपीट को तैयार हो गए खिलाड़ी, IPL की 5 बड़ी लड़ाइयां

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 08, 2016 03:37 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 03:50 pm IST

हार और जीत खेल का नियम है। जो बेहतर होता है वो जीतता है और कम बेहतर खेलने वाला हार जाता है। लेकिन कभी कभी जीत का प्रेशर खिलाड़ियों से लाजवाब प्रदर्शन के इतर कुछ ऐसा करवा देता है जो जेंटलमैन कहे जाने वाले क्रिकेट को शर्मशार कर देता है।

pollard and watson
pollard and watson

केरोन पोलार्ड और शेन वाटसन (IPL 2013)

वाटसन और पोलार्ड के बीच हुई लड़ाई ने भी काफी सारे लोगों का ध्यान खींचा था। मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच चल रहा था जैसे ही वाटसन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तभी पोलार्ड ने वाटसन को देखकर कुछ अजीब सी धुन गुनगुनाई। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने यह हरकत अपनी गेंदबाजी के दौरान भी जारी रखी। गेंदबाज की इस हरकत के नाराज वाटसन ने अंपायर असद रौफ से शिकायत कर दी। रोहित शर्मा से भी इस मसले को शांत करने में मदद मांगी गई। लेकिन मैच के पांचवें ओवर में बल्लेबाजी करने पहुंचे वाटसन को पोलार्ड ने 10वें ओवर में कैच आउट कर दिया। आउट होकर मैदान से नाराज होकर जाते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वाटसन के लिए यह कारण गुस्सा दिलाने के लिए काफी था। लेकिन विवाद यहीं थमा नहीं। वाटसन ने लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे पोलार्ड को चिढ़ाया। विवाद को बढ़ता देख राहुल द्रविड़ को वाटसन से ड्रेसिंग रूम में जाने को कहना पड़ा। यह आईपीएल का अब तक का सबसे बड़ा विवाद था।   

अगली स्लाइड में पढ़ें जब पोलार्ड और स्टार्क की हुई लड़ाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल