1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बोर्ड अध्यक्ष एकादश बनाम इंग्लैंड लायंस मैच : युवाओं के लिये प्रभावित करने का अच्छा मौका

बोर्ड अध्यक्ष एकादश बनाम इंग्लैंड लायंस मैच : युवाओं के लिये प्रभावित करने का अच्छा मौका

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2019 09:15 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 09:15 pm IST

इंग्लैंड लांयस के लिये यह दौरा अभी तक कठिन ही रहा है, उसने पांच सीमित ओवरों के मैच में से चार गंवा दिये हैं जिससे वह लंबे प्रारूप में सुधरा हुआ प्रदर्शन करना चाहेगी। 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश बनाम इंग्लैंड लायंस मैच : युवाओं के लिये प्रभावित करने का अच्छा मौका - India TV Hindi
बोर्ड अध्यक्ष एकादश बनाम इंग्लैंड लायंस मैच : युवाओं के लिये प्रभावित करने का अच्छा मौका  Image Source : GETTY IMAGES

तिरूवनंतपुरम। दो मैचों की अनधिकृत टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश और इंग्लैंड लांयस के बीच शनिवार से यहां खेले जाने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने को बेताब होंगे। इंग्लैंड लांयस के लिये यह दौरा अभी तक कठिन ही रहा है, उसने पांच सीमित ओवरों के मैच में से चार गंवा दिये हैं जिससे वह लंबे प्रारूप में सुधरा हुआ प्रदर्शन करना चाहेगी। 

पिछले साल आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में खेलने वाले सैम बिलिंग्स की अगुवाई में टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं। मवहीं बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम का नेतृत्व प्रतिभाशाली युवा ईशान किशन करेंगे जिसमें घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाने वाले क्रिकेटर मौजूद हैं।

 
ओडिशा के बायें हाथ के स्पिनर पप्पू रॉय, मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई ने इस साल घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है। 
किशन शुरूआती मैचों में भारत ‘ए’ सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा थे, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। आफ स्पिनर जयंत यादव टेस्ट और वनडे में खेलने के बाद फिर से टीम में शामिल होने की दौड़ में आना चाहेंगे। इंग्लैंड लायंस और भारत ‘ए’ के बीच दो अनधिकृत टेस्ट का पहला मुकाबला वायनाड में सात फरवरी से शुरू होगा। 

टीमें : 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश : 
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), रितुराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, दीपक हुड्डा, रजत पाटीदार, रिकी भुई, हिम्मत सिंह, मयंक मांर्कडेय, जयंत यादव, पप्पू रॉय, पंकज जयसवाल, तुषार देशपांडे, नवदीप सैनी। 

इंग्लैंड लायंस : 
सैम बिलिंग्स (कप्तान), डोमिनिक बेस, डैनी ब्रिग्स, टॉम बेली, बेन डकेट, लुईस ग्रेगरी, जाक चैपल, सैम हेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, टॉम मूर्स, ओली पोप, जेमी पोर्टर, एलेक्स डेविस। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल