1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायन्स को हराया

बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायन्स को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2019 10:59 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 10:59 pm IST

डैनी ब्रिग्स ने लायन्स की तरफ से 40 रन देकर दो विकेट लिये। भुई ने अक्षत रेड्डी (49) के साथ 81 रन की साझेदारी की। 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायन्स को हराया - India TV Hindi
बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायन्स को हराया  Image Source : GETTY IMAGES

तिरूवनन्तपुरम। बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने सोमवार को यहां इंग्लैंड लायन्स को दो दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच में 152 रन से करारी शिकस्त दी। लायन्स के सामने मैच के दूसरे और अंतिम दिन जीत के लिये 235 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम निर्धारित 30 ओवरों में दो विकेट पर 83 रन ही बना पायी। 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अपनी दूसरी पारी में 59.3 ओवर में छह विकेट पर 246 रन बनाये। उसकी तरफ से इशान किशन ने नाबाद 55 और रिकी भुई ने 51 रन बनाये। डैनी ब्रिग्स ने लायन्स की तरफ से 40 रन देकर दो विकेट लिये। भुई ने अक्षत रेड्डी (49) के साथ 81 रन की साझेदारी की। 

इंग्लैंड लायन्स ने इससे पहले अपनी पहली पारी 60 ओवर में 145 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इसके जवाब में बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने 30 ओवरों में पांच विकेट पर 134 रन बनाये थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल