1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कपिल देव को आई बॉब विलिस की याद कहा- 'बल्लेबाजों के मन में था उनका दशहत'

कपिल देव को आई बॉब विलिस की याद कहा- 'बल्लेबाजों के मन में था उनका दशहत'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 05, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 10:43 pm IST

इंग्लैंड के दिवंगत तेज गेंदबाज बॉब विलिस को याद करते हुए भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि बल्लेबाजों के मन में उनके नाम का दहशत था।

India,England,Kapil Dev,Bob Willis,Cricket- India TV Hindi
Kapil Dev and Bob Willis Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज दिवंगत बॉब विलिस का को याद करते हुए कहा कि मैदान पर उनके खिलाफ खेलना खतरनाक होता था। कपिल ने कहा कि विलिस एक मात्र ऐसे गेंदबाज थे जिनकी गेंद उन्हें लगी थी। इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।

कपिल ने अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' से कहा, "वो बहुत तेज गेंद थी, मेरी उम्मीद से ज्यादा तेज। वो गेंद मेरे कान पर लगी थी। वो पहली बार था जब मुझे गेंद लगी थी।"

भारत को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान ने कहा, "विलिस बेहतरीन गेंदबाज थे, उनका रन-अप अलग था। बहुत धाराप्रवाह रनअप नहीं था लेकिन एक बार गेंद जब उनके हाथ से निकलती तो यह बल्लेबाजों के लिए खतरनाक होती थी। मैंने विलिस को कभी बल्लेबाज पर चिल्लाते नहीं देखा था, न ही उन्हें कभी अंपायर से झगड़ा करते देखा। वह चाहते थे कि उनकी गेंद बात करे।"

वहीं भारत के एक और पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने कहा कि वह कभी भी विलिस का सामना करने में सहज नहीं रहे।

उन्होंने कहा, "मैं विलिस का सामना करने में कभी भी सहज नहीं रहा। वह बल्लेबाज के दिमाग में अपनी तेजी खौफ पैदा करते थे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल