1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी नहीं खरीद रहा है बच्चन परिवार, अमिताभ ने दी सफाई

आईपीएल फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी नहीं खरीद रहा है बच्चन परिवार, अमिताभ ने दी सफाई

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2019 10:56 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 10:56 pm IST

मीडिया में चल रही इन खबरों के बारे में जब आईएएनएस ने अमिताभ से पूछा तो उन्होंने कहा, "यह खबरें गलत हैं।"

आईपीएल फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी नहीं खरीद रहा है बच्चन परिवार, अमिताभ ने दी सफाई- India TV Hindi
आईपीएल फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी नहीं खरीद रहा है बच्चन परिवार, अमिताभ ने दी सफाई Image Source : THE NATIONAL

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की किसी भी फ्रेंचाइजी में उनके परिवार द्वारा हिस्सेदारी लेने की बात को नकार दिया है। मीडिया में चल रही इन खबरों के बारे में जब आईएएनएस ने अमिताभ से पूछा तो उन्होंने कहा, "यह खबरें गलत हैं।"

इससे पहले इस आशय की रिपोर्ट आई थीं कि अमिताभ ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए पहल की है। चेन्नई से इस मसले पर बात असफल रही जबकि राजस्थान के साथ पहले दौर के बाद बात आगे नहीं बढ़ सकी। 

बच्चन परिवार पहले ही देश की दो लीग में फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक को अपने पास रखे हुए है। फुटबाल लीग इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में परिवार के पास चेन्नइयन एफसी में हिस्सेदारी है तो वहीं प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम का भी मालिकाना हक बच्चन परिवार के पास है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल