1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंदबाजों ने हमें मैच में जीत दिलायी: धोनी

गेंदबाजों ने हमें मैच में जीत दिलायी: धोनी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2016 11:50 am IST,  Updated : Jun 21, 2016 11:50 am IST

हरारे: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों के आज के प्रदर्शन से काफी खुश थे जिससे भारत ने सोमवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 10 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों

 Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

हरारे: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों के आज के प्रदर्शन से काफी खुश थे जिससे भारत ने सोमवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 10 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। बरिंदर सरन की अगुवाई में मेहमान टीम ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट पर 99 रन पर रोक दिया और आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।

सरन ने टी20 में आगाज करते हुए भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। धोनी ने पुरस्कार वितरण समारोह के बाद कहा, यह कड़ी जीत है। गेंदबाजों ने इसकी शुरूआत की, हमारे लिये अच्छी शुरूआत करना महत्वपूर्ण था और उन्होंने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की। मैं थोड़ा सा चिंतित था कि यह इसी विकेट पर तीसरा मैच था और अगर हमने टास जीता होता तो हम भी बल्लेबाजी करने का ही फैसला करते। भारतीय कप्तान ने कहा कि गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का फ़ील्डरों ने भी साथ दिया। छोटे प्रारूप में यह काफी अहम होता है।

सरन को चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लेने के लिये मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, यह अच्छा था, गेंद स्विंग हुई थी। कोई दबाव नहीं था। मैं तेजी पर नहीं बल्कि गेंद को स्विंग कराने पर ध्यान लगा रहा था क्योंकि पिच इसी तरह की गेंदबाजी के लिये मुफीद थी। जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर ने कहा कि टीम 99 रन का स्कोर बनाकर मैच से बाहर हो गयी थी। क्रेमर ने कहा, हमने धीमी शुरूआत की और महत्वपूर्ण समय में विकेट गंवाये। सीरीज में अच्छी शुरूआत के बाद यह काफी निराशाजनक था। पिच ने थोड़ा अलग व्यवहार किया लेकिन महज 99 रन बनाना अच्छा नहीं था। बुधवार को फाइनल होगा, हम अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि हम सीरीज जीत सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल