1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्राड हाडिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

ब्राड हाडिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2015 01:06 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 04:01 pm IST

सिडनी: आस्ट्रेलिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्राड हाडिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया । पिछले दो साल से टेस्ट टीम के उपकप्तान हाडिन सिडनी सिक्सर्स के लिये टी20 क्रिकेट खेलते

ब्राड हाडिन ने...- India TV Hindi
ब्राड हाडिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

सिडनी: आस्ट्रेलिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्राड हाडिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया ।

पिछले दो साल से टेस्ट टीम के उपकप्तान हाडिन सिडनी सिक्सर्स के लिये टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे ।

उन्होंने कहा , लाड्र्स टेस्ट के बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिये। मेरा प्रदर्शन ठीक था लेकिन एशेज में भी रनों की भूख कम हो गई थी ।

हाडिन को विवादित तरीके से आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया था जो पहले टेस्ट में औसत प्रदर्शन के बाद पारिवारिक कारणों से घर लौटे थे ।

हाडिन ने यहां एससीजी पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा , आस्ट्रेलियाई क्रिकेट सही दिशा में जा रहा है ।

हाडिन ने अपने कैरियर में 66 टेस्ट खेले लेकिन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण 30 बरस की उम्र में किया था। विकेट के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने 270 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल