1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे एमएस धोनी: ब्रावो

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे एमएस धोनी: ब्रावो

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 06:20 pm IST

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में जरूर खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया में होने...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे एमएस धोनी: ब्रावो Image Source : GETTY

चेन्नई| संन्यास से वापसी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को तैयार वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में जरूर खेलेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया ने ब्रावो के हवाले से लिखा है, "धोनी कभी रिटायर हुए हैं। मैं मानता हूं कि वह विश्व कप के लिए जाएंगे। धोनी ने क्रिकेट से बाहर की किसी भी चीज को अपने ऊपर हावी होने का मौका नहीं दिया है और यही बात उन्होंने हमें भी सिखाई है। धोनी ने हमें सिखाया है कि कभी भी इन बातों से घबराना नहीं चाहिए और हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा करना चाहिए।"

ब्रावो ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से वापसी की घोषणा की है। ब्रावो ने कहा था कि अब वह टी-20 टीम में चयन के लिए उपलब्ध हैं। ब्रावो ने 2018 में संन्यास की घोषणा की थी लेकिन वह सितम्बर 2016 के बाद वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेले थे।

ब्रावो ने एक बयान में कहा था, "आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की घोषणा करता हूं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मैंने प्रशासनिक सुधारों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का फैसला किया है। मैं चयनकर्ताओं को बता देना चाहता हूं कि मैं टी-20 क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध हूं।"

ब्रावो ने बीते महीने संकेत दिए थे कि वह फिर से अपने देश के लिए खेलना चाहते हैं। ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अफगान टीम पर वेस्टइंडीज को मिली 3-0 की जीत के लिए बधाई देते हुए यह बात कही थी।

ब्रावो ने वेस्टइंडीज के लिए 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले हैं। सभी फारमेट्स में ब्रावो ने 6310 रन बनाए हैं और 337 विकेट लिए हैं। ब्रावो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, त्रिनबागो नाइट राइडर्स और विनिपेग हॉक्स के लिए टी-20 फारमेट में खेल रहे हैं। हाल ही में ब्रावो टी-10 लीग में खेले थे, जिसका आयोजन अबू धाबी में हुआ था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल