1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रेट ली ने किया सचिन तेंदुलकर का समर्थन, कहा- दो नई गेंदों से रिवर्स स्विंग को खतरा

ब्रेट ली ने किया सचिन तेंदुलकर का समर्थन, कहा- दो नई गेंदों से रिवर्स स्विंग को खतरा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 28, 2018 05:40 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 05:40 pm IST

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में वनडे में दो नई गेंदों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए थे।

सचिन तेंदुलकर और...- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर और ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने वनडे में दो नई गेंदों को खेल के लिए घातक बताया था। ली ने कहा, 'दो नई गेंदों के कारण गेंद उतनी पुरानी नहीं हो पाती जिससे की वो रिवर्स स्विंग हो सके। गेंद का रिवर्स स्विंग होना गेंदबाजों के लिए बहुत जरूरी है।' हालांकि ली ने ये भी कहा कि वनडे क्रिकेट में दो नई गेंद या फिर एक नई गेंद ज्यादा बड़ा मामला नहीं होना चाहिए क्योंकि दो गेंदों से भी गेंदबाज अच्छा कर सकते हैं।

साथ ही ली ने ये भी कहा कि वो वनडे क्रिकेट को उसी दौर में देखना चाहते हैं जब टीमों के लिए 250-280 का स्कोर भी चुनौतीपूर्ण रहता था। ली ने कहा, 'गेंदबाजों को विकेट की जरूरत होती है। उन्हें उस तरह की विकेट दी जानी चाहिए जो बिल्कुल सपाट ना हो। सपाट होने से टीमें 400 या 450 का स्कोर बनाने लगी हैं। मेरा मानना है कि आज भी वनडे में 250-280 का स्कोर अच्छा हो सकता है।'

हालांकि मैं ये नहीं कहता कि बिल्कुल ही हरी घास वाली पिच बना दी जाए लेकिन पिच ऐसी बनाई जानी चाहिए जिससे गेंदबाजों के लिए भी कुछ मदद हो। आपको बता दें कि 41 साल के ली अपने जमाने के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार किए जाते थे। ली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट मैचों में 310, 221 वनडे में 380 और 25 टी-20 मैचों में 28 विकेट हासिल किए हैं। ली को खेलना दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों के लिए मुश्किलों भरा रहता था। ली और सचिन की प्रतिद्वंदिता हर किसी को बेहद पसंद आती थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल