1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC फाइनल में खिताबी भिड़ंत से भी ज्यादा होगी कोहली और विलियमसन पर नजर, ब्रेट ली ने बताई वजह

WTC फाइनल में खिताबी भिड़ंत से भी ज्यादा होगी कोहली और विलियमसन पर नजर, ब्रेट ली ने बताई वजह

 Edited By: IANS
 Published : Jun 04, 2021 04:57 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 04:57 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है की WTC फाइनल मुकाबले में विराट कोहली और केन विलियमसन की कप्तानी पर सबकी नजर होगी।

Brett Lee, ICC World Test Championship 2021, ICC World Test Championship Final, India vs New Zealand- India TV Hindi
kane williamson and Virat kohli   Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि इस महीने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लूटीसी) के फाइनल मुकाबले में अलग-अलग स्टाइल की कप्तानी के बीच जंग होगी। ब्रेट ली ने साथ ही कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का क्रिकेट को लेकर दिमाग और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद से ट्रिक्स इन्हें दुनिया का क्रमश: सवश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज बनाते हैं।

ली ने कहा, "जब आप इस समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखते हैं तो कोहली पर से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। उनका रिकॉर्ड शानदार है। इस उम्र में वह लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली और डेवोन कोनवे के लिए क्यों खास है 8 जून और लॉर्ड्स का मैदान? जानें यह रोचक बात !

ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट और 221 वनडे मैच खेलने वाले ली ने कहा, "कमिंस के पास अच्छी तकनीक है और मेरे ख्याल से वह भविष्य में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान बनेंगे।"

उन्होंने कहा, "कोहली गतिशील खिलाड़ी हैं और टीम के लिए प्रेरणास्रोत्र हैं। मेरे ख्याल यह इसलिए है क्योंकि उन्हें पता है कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए, टीम के लिए और देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है।"

तेज गेंदबाज ने कहा, "हमें पता है कि कोहली बड़े अवसर में अच्छा करते हैं और वह चाहेंगे कि उनकी टीम डब्ल्यूटीसी की पहली विजेता बने। उनके लिए यह बहुत मायने रखता है।"

यह भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ का खुलासा, कोहली की तरह धोनी नहीं लगाते खिलाड़ियो के खाने पर पाबंदी

अपने करियर में 310 टेस्ट विकेट और 380 वनडे विकेट लेने वाले ली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और कोहली को अलग-अलग तरह का कप्तान बताया। ली के अनुसार, कोहली आक्रमक है और विलियम्सन बोर हुए बिना रूढ़ीवादी है।

ब्रेट ली ने कहा, "कोहली और विलियम्सन अलग खिलाड़ी हैं। विलियम्सन बोर हुए बिना ज्यादा रूढ़ीवादी हैं और उनके पास क्रिकेट का अच्छा दिमाग है। मुझे उनके संयम के स्तर का कायल हूं, इसलिए मैं कहता हूं कि वह बोरिंग कप्तान नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "दूसरी तरफ कोहली हैं और एक आक्रमक कप्तान हैं। इन दोनों के लिए कोई सही या गलत जवाब नहीं है क्योंकि मैं ऐसे कप्तानों के साथ खेला हूं जो अपरिवर्तवादी भी थे और आक्रमक भी थे। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल