टीम इंडिया के डेथ बॉलिंग एक्पर्ट तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाज़ी के बड़े बड़े बल्लेबाज़ क़ायल होते जा रहे हैं और उनकी फ़ैंस फ़ॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. इसका ताज़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शैयर की और लड़कियां मर मिटीं. इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रही है.
बुमराह ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी सिक्स पैक की फोटो डाली है. उन्होंने लिखा- ''अपने आप को लगातार बेहतर करने के लिए उत्साह और कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। हमेशा फिट रहें और अपने स्तर को बढ़ाते रहें.''
बुमारह सोशल मीडिया पर अकसर टीम के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बॉडी के साथ फोटो डालकर फैंस के बीच तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस दिखाने का चलन पुराना हो गया है. टीम के कप्तान कोहली भी अपनी फिटनेस की वजह से युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं. अब उन्हें बूमराह टक्कर दे रहे हैं. जसप्रीत बुमराह की फोटो अपलोड करने के बाद कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए.
बुमराह की फोटो देख जहां कुछ फैंस ने जसप्रीत को 'एब्सप्रीत' का टैग दे दिया तो वहीं कुछ लड़कियां जसप्रीत की बॉडी देख पागल हो गईं और कॉमेंट किया कि ' ओह माय गॉड, मैं पागल हो जाऊंगी.'
इतना ही नहीं जसप्रीत ने सोशल मीडिया पर जिमिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह एक्सरसाइज़ करते नज़र आ रहे हैं. वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा है कि, 'आपकी क्षमता कुछ क्षणों में बढ़ जाती है, जब आफको लगता है कि आप आगे बढ़ रहे हैं. आज जिम में काफी अच्छा सेशन गुजरा.'
बता दें कि टीम इंडिया के लगभग सभी प्लेयर्स फिटनेस को लेकर काफी सचेत होते जा रहे हैं क्योंकि फिल्ड पर स्टेमना बनाए रखने और चोटिल होने से बचने के लिए फिट रहना ज़रूरी है. टीम में सिलेक्शन भी आपकी फिटनेस के दम पर ही होता है. इंडियन क्रिकेट टीम के ट्रेनर शंकर बसु सभी खिलाड़ियों की फिटनेस पर खासा ध्यान देते हैं और 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इंडियन क्रिकेटर्स मे सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि फिटनेस पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है.