1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में बटलर करेंगे ओपनिंग, मोर्गन ने की पुष्टि

ENG v AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में बटलर करेंगे ओपनिंग, मोर्गन ने की पुष्टि

 Reported By: IANS
 Published : Sep 04, 2020 03:45 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 03:45 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जोस बटलर सलामी बल्लेबाजी करेंगे। 

ENG v AUS : ऑस्ट्रेलिया के...- India TV Hindi
ENG v AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में बटलर करेंगे ओपनिंग, मोर्गन ने की पुष्टि Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन| इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जोस बटलर सलामी बल्लेबाजी करेंगे। मोर्गन ने स्काई स्पोर्टस से बात करते हए कहा, "हां वह जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।" उन्होंने कहा, "जैसा मैंने पहले कहा हम यह तब तक जारी रखेंगे जब तक हमें नहीं लगता कि यह काम नहीं कर रहा है।" 

मोर्गन ने कहा, "हमें लगता है कि जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो और बटलर यह तीन सीमित ओवरों के महान खिलाड़ियों में हैं। यह ऐसे बल्लेबाज हैं जिनको गेंदबाजी करना आप पसंद नहीं करते। इसलिए इन तीन में से कोई एक अगर हमें पावरप्ले से आगे ले जाता है और मध्य के ओवरों तक टिका रहता है तो इससे हमें काफी मजबूत स्थिति में पहुंच जाएंगे।"

घर पर बिताए 4 महीनों से ज्यादा मुश्किल थे UAE में क्वारंटाइन के 6 दिन : मोहम्मद शमी

उन्होंने कहा, "हम हमेशा इस बात पर चर्चा करते हैं कि हम खिलाड़ियों में से उनका सर्वश्रेष्ठ कैसे निकलवाएं? और जब आप इन तीन खिलाड़ियों की बात करते हो तो यह आम बात है कि जॉनी और जेसन शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करें।"

उन्होंने कहा, "लेकिन इस समय बटलर के अंदर से सर्वश्रेष्ठ निकालने के लिए यह जरूरी है कि हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलने दें। अगर यह काम नहीं करता है तो हम बटलर को मध्य क्रम में कभी भी वापस ला सकते हैं।"

ENG v AUS 1st T20I : कब, कहाँ, कैसे और किस चैनल पर देखें Live Streaming व Telecast

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज ड्रॉ कराने के बाद अब मेजबान इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के साथ T20I सीरीज खेलेगी। कोरोना वायरस महामारी के बीच बहाल हुए इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद इंग्लैंड के सामने चौथी टीम अपनी चुनौती पेश करेगी। इससे पहले मेजबान इंग्लैंड ने अपने घर में वेस्टइंडीज, ऑयरलैंड और पाकिस्तान टीम का सामना किया था। 

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (W), डेविड मालन, इयोन मोर्गन (C), सैम बिलिंग्स, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, टॉम बैंटन, जो डेनली, टॉम कुरेन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल