1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Cricket Streaming ENG v AUS 1st T20I : देखें लाइव क्रिकेट मैच 'SonyLiv' और Sony Six पर

Live Cricket Streaming ENG v AUS 1st T20I : देखें लाइव क्रिकेट मैच 'SonyLiv' और Sony Six पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 04, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 10:47 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज ड्रॉ कराने के बाद अब मेजबान इंग्लैंड के सामने T20I सीरीज में मजबूत ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती होगी।

Live Cricket Streaming England vs Australia 1st T20I Live...- India TV Hindi
Live Cricket Streaming England vs Australia 1st T20I Live Updates Eng vs AUS Live Match From Rose Bowl, Southampton Image Source : INDIA TV

Live Cricket Score Streaming Online : England vs Australia 1st T20I Live Updates Eng vs AUS Live Match on SonyLiv and Sony Six

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराने के बाद अब मेजबान इंग्लैंड T20I सीरीज में मजबूत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। कोरोना वायरस महामारी के बीच बहाल हुए इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद इंग्लैंड के सामने चौथी टीम अपनी चुनौती पेश करेगी। इससे पहले मेजबान इंग्लैंड ने अपने घर में वेस्टइंडीज, ऑयरलैंड और पाकिस्तान टीम का सामना किया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रही हैं। ऐसे में मेहमान टीम के सामने मेजबान इंग्लैंड का सामना करना बड़ी चुनौती होगी। इस बीच इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जोस बटलर सलामी बल्लेबाजी करेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :- 

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (W), डेविड मालन, इयोन मोर्गन (C), सैम बिलिंग्स, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, टॉम बैंटन, जो डेनली, टॉम कुरेन।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (C), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (W), मिशेल मार्श, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केट रिचर्डसन, एडम जाम्पा, मैथ्यू वेड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, सीन एबॉट, मार्कस स्टोनिस, एंड्रयू टाय, मार्नस लाबुशाने, रिले मेरेडिथ, डैनियल सैम्स, जोश फिलिप।

यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच 04 सितंबर को खेला जाएगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच का आयोजन कहां हो रहा है?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच का आयोजन रोज बाउल, साथैम्पटन में होगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक शाम के 10:30 PM बजे से देख सकेंगे। 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच को किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच को आप सोनी नेटवर्क के सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं। 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20I मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'SonyLiv' App पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल