1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गांगुली के चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरीज’ के सुझाव की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की तारीफ

गांगुली के चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरीज’ के सुझाव की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की तारीफ

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 06:14 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरिज’ के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सुझाव की तारीफ की लेकिन कोई वादा नहीं किया।

Sourav Ganguly- India TV Hindi
गांगुली के चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरिज’ के सुझाव की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की तारीफ  Image Source : AP

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरिज’ के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सुझाव की तारीफ की लेकिन कोई वादा नहीं किया। गांगुली ने कहा था कि भारत 2021 से शुरू हो रही सालाना वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य शीर्ष टीम से खेलेगा। यह कदम हर कैलेंडर वर्ष में एक टूर्नामेंट कराने की आईसीसी की कवायद को रोकने की दिशा में माना जा रहा है।

लंदन में गांगुली के साथ बैठक के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्र्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि वह इस मसले पर बातचीत के लिये तैयार है। राबटर्स ने कहा, ‘‘बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की यह अनूठी सोच है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके संक्षिप्त कार्यकाल में ही कोलकाता में दिन रात का टेस्ट हो गया और नतीजा शानदार रहा। अब सुपर सीरिज का प्रस्ताव भी उम्दा है।" सीए के सीईओ न कहा कि वह अगले महीने भारत और बांग्लादेश आकर भावी क्रिकेट कैलेंडर पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से भावी कार्यक्रम के बारे में बात कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल