1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डे-नाइट टेस्ट के लिए कुछ इस तरह तैयारी कर रहे हैं कप्तान विराट कोहली, देखें Video

डे-नाइट टेस्ट के लिए कुछ इस तरह तैयारी कर रहे हैं कप्तान विराट कोहली, देखें Video

 Reported By: IANS
 Published : Nov 18, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 07:15 pm IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि बेशक टीम ने पहला टेस्ट तीन दिन में जीत लिया है लेकिन वह एक भी दिन के आराम करने के मूड में नहीं हैं।

IND VS BAN- India TV Hindi
डे-नाइट टेस्ट के लिए कुछ इस तरह तैयारी कर रहे हैं कप्तान विराट कोहली, देखें Video Image Source : TWITTER

कोलकाता| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि बेशक टीम ने पहला टेस्ट तीन दिन में जीत लिया है लेकिन वह एक भी दिन के आराम करने के मूड में नहीं हैं। भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को मात दे दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

दोनों टीमें अब 22 से 26 नवंबर के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपना पहला दिन-रात प्रारूप का मैच खेलेंगी। कोहली ने सोमवार को जिम में वर्क आउट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "नो डेज ऑफ (एक भी दिन आराम नहीं)।"

टीम इंडिया इस समय इंदौर में ही है और उसके मंगलवार सुबह कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल