1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फॉर्म हासिल करने के लिए फिटनेस और बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा हूं: ब्रेथवेट

फॉर्म हासिल करने के लिए फिटनेस और बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा हूं: ब्रेथवेट

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 04:41 pm IST

ब्रेथवेट ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय) की मौजूदा श्रृंखला में 9, 10 और 0 रन की पारियां खेली हैं। 

कार्लोस ब्रैथवेट- India TV Hindi
कार्लोस ब्रैथवेट Image Source : GETTY IMAGES

पोर्ट ऑफ स्पेन। बल्लेबाजी में लय पाने के लिए जूझ रहे वेस्टइंडीज के हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि वह इसके लिए अपनी फिटनेस और खेल के तरीके में बदलाव करने पर ध्यान दे रहे हैं। ब्रेथवेट ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय) की मौजूदा श्रृंखला में 9, 10 और 0 रन की पारियां खेली हैं। 

उन्होंने भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले बुधवार को यहां कहा,‘‘मुझे लगता है शॉट लगाने, स्वीप करने और बल्लेबाजी के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया है।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘कोच और सहयोगी सदस्यों से मेरी बातचीत काफी सकारात्मक रही है। मुझे अपनी फिटनेस से थोड़ी निराशा हुई है, मैं पिछले 12 से 14 महीने से फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं थोड़ा मजबूत भी हुआ हूं।’’

ब्रेथवेट हाल में इंग्लैंड में हुए विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 गेंद में 101 रन की यादगार पारी खेल कर टीम को जीत के करीब ले गये थे। पारी के 49वें ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने की उनकी कोशिश हालांकि महंगी साबित हुई और वह सीमारेखा के पास लपके गये जिससे टीम ने पांच रन से मैच गंवा दिया। 

ब्रेथवेट ने कहा,‘‘मेरे पास वहां बल्लेबाजी के लिए काफी समय था ऐसे में मैं अपने मुताबिक बल्लेबाजी कर सकता था। मैं आमतौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आता हूं और उस मैच में आखिरी ओवरों में पहुंचने से पहले ही मैंने 40-50 गेंद का सामना कर लिया था। मेरे लिये चुनौती भरा था मुझे हमेशा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल