1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान में जश्न का माहौल, सड़कों पर उतरे फैंस

विश्व कप में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान में जश्न का माहौल, सड़कों पर उतरे फैंस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2018 10:24 am IST,  Updated : Mar 24, 2018 10:24 am IST

अफगानिस्तान की टीम ने बेहद रोमांचक मैच को जीतकर विश्व कप में जगह बनाई।

अफगानिस्तान टीम Image courtesy:...- India TV Hindi
अफगानिस्तान टीम Image courtesy: Twitter @ICC

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान की टीम ने 2019 विश्व कप में जगह बना ली। ये दूसरा मौका है जब अफगानिस्तान की टीम विश्व कप में खेलती नजर आएगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए साल 2015 के विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम पहली बार खेलती दिखी थी। हालांकि उस विश्व कप में टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। अब अफगानिस्तान ने एक बार फिर से क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ में जगह बना ली है और इंग्लैंड की टिकट कटवा ली है।

टीम के विश्व कप में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक हर कोई बेहद खुश नजर आ रहा है। फैंस नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। जैसे ही अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड को हराकर विश्व कप में जगह बनाई, वैसे ही लोग सड़कों में अफगानिस्तान के झंडे लेकर उतर आए और नाचना शुरू कर दिया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें फैंस ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान को विश्व कप में पहुंचने के लिए 210 रन चाहिए थे। जो उसने 5 विकेट खोकर 49.1 ओवरों में बना लिए। अफगानिस्तान की जीत के हीरो रहे अशगर स्टैनिकजई। स्टैनिकजई ने चोटिल होने के बावजूद देश के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। स्टैनिकजई के लिए बार-बार फिजियो को मैदान पर आना पड़ रहा था लेकिन स्टैनिकजई ने बल्लेबाजी जारी रखी। स्टैनिकजई ने नाबाद (39) रन बनाए और टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल