1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा की एंकरिंग से खुश होकर चहल ने कही ये बड़ी बात

रोहित शर्मा की एंकरिंग से खुश होकर चहल ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 26, 2019 12:03 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 12:03 pm IST

रोहित शर्मा बेशक भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी हों लेकिन जब इंटरव्यू की बात आती है तो वह युजवेंद्र चहल से पीछे हैं और इसलिए इस लेग स्पिनर ने रोहित को 'युवा' बताया है। 

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा की एंकरिंग से खुश होकर चहल ने कही ये बड़ी बात Image Source : TWITTER

मुंबई| रोहित शर्मा बेशक भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी हों लेकिन जब इंटरव्यू की बात आती है तो वह युजवेंद्र चहल से पीछे हैं और इसलिए इस लेग स्पिनर ने रोहित को 'युवा' बताया है। बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के जवाब में चहल ने ट्वीट किया, "नए एंकर रोहित शर्मा ने अच्छा काम किया। इस काम को जारी रखो युवा।"

भारत ने अपने पहले दिन-रात टेस्ट मैच में बांग्लादेश को मात दी थी। इस मैच के बाद रोहित ने उमेश यादव और ईशांत शर्मा का इंटरव्यू किया था। ईशांत ने मैच की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे तो वहीं उमेश ने दूसरी पारी में।

गौरतलब है कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। अब टीम इंडिया दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल