नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी की टीम के चयन के पहले खबरें थीं कि धोनी के स्थान पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन धोनी के टीम में शामिल होते ही पंत के टीम में शामिल होने की जितनी भी अटकलें लगायी जा रही थी उन पर फिलहाल विराम लग गया है क्योंकि BCCI की चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर जारी सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। ललित मोदी का बड़ा ख़ुलासा, कहा धोनी 43 हज़ार में श्रीनिवासन के लिए काम करते हैं
उन्होंने साफ कहा कि धोनी अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं तो वही पंत को अपनी बारी के लिए अभी इंतजार करना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंत भविष्य की उम्मीद हैं और समय आने पर पंत भी टीम का हिस्सा होंगे।
जब उनसे धोनी के चढ़ते-उतरते फॉर्म के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को 'माही' पर भरोसा है। हम सभी मानते हैं कि वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है, लेकिन हम सिर्फ उनकी बल्लेबाजी पर फोकस और बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, धोनी टीम के लिए अनमोल हैं और निर्णायक हालात में उनकी राय बहुत काम आएगी। एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी को क्रिकेट की ज़बरदस्सत समझ है और विराट का मार्गदर्शन करने के लिए धोनी से बेहतर कौन हो सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि धोनी की विकेटकीपिंग की बजाय लोग सिर्फ उनकी बल्लेबाजी पर बात करते हैं। काफी लोगों को पता ही नहीं है कि पिछले 10 -12 साल में धोनी का विकेट के पीछे प्रदर्शन कभी खराब रहा ही नहीं। हम हमेशा धोनी को बल्लेबाज के तौर पर देखते हैं लेकिन विकेटकीपिंग पर फोकस नहीं करते। धोनी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है।
तो वही चयन समिति के प्रमुख ने ऋषभ पंत की भी भरपूर हौसलाअफजाई की, उन्होंने कहा कि वह भविष्य है। उन्होंने कहा हम पंत के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। टीम संयोजन के कारण पंत टीम में जगह नहीं बना सका। हम उसे भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसका कैरियर बहुत लंबा है। हम उसे तैयार करेंगे ताकि उसका भविष्य उज्जवल हो सके। जब उनसे यह पूछा गया की टीम में युवाओं को क्यो नहीं शामिल किया गया तब उन्होंने कहा, क्या बुमराह या हार्दिक पांड्या युवा नहीं है। उनका चयन 2016 में ही हुआ था। फिलहाल चयनकर्ताओं को धोनी और उनकी बैंटिग और विकीट कींपिग पर पूरा भरोसा है और ऋषभ पंत उनकी भविष्य की पसंद है।