1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन हो सकता है ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान, चैपल ने किया नाम का खुलासा

कौन हो सकता है ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान, चैपल ने किया नाम का खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2021 03:11 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 03:11 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल को उम्मीद है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का अगला टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है। 

कौन हो सकता है...- India TV Hindi
कौन हो सकता है ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान, चैपल ने किया नाम का खुलासा Image Source : GETTY

Highlights

  • हाल ही में टिम पेन को एक ऑफ-फील्ड विवाद के कारण कप्तानी छोड़नी पड़ी।
  • तेज गेंदबाज पैट कमिंस हो सकते हैं 47वें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान।
  • ग्रेग चैपल को उम्मीद है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के अगले टेस्ट कप्तान बन सकते हैं।

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल को उम्मीद है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का अगला टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "कप्तान होने के अलावा, कमिंस को टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की भी जिम्मेदारी लेनी होगी।"

चैपल की यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक नए टेस्ट कप्तान की तलाश शुरू करने के बाद आई है, जब टिम पेन को एक ऑफ-फील्ड विवाद के कारण कप्तानी छोड़नी पड़ी है।

चैपल ने शनिवार को द सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड में लिखा, "सौभाग्य की बात यह है कि पैट कमिंस के रूप में एक उत्कृष्ट उम्मीदवार है जो कप्तान बनने के लिए तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि कमिंस को 47वें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान के रूप में घोषित किया जाएगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल