1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देखिए वीडियो हैलिकॉप्टर में तेल फुल, इस बार IPL में माही से बचना मुश्किल

देखिए वीडियो हैलिकॉप्टर में तेल फुल, इस बार IPL में माही से बचना मुश्किल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 06:43 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 06:43 pm IST

इस बार महेंद्र सिंह धोनी को जीत से कम कुछ भी नहीं चाहिए। हो भी क्यों ना धोनी को अपनी फेवरेट पीली जर्सी जो मिल गई है। आईपीएल में 2 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी जो हुई है और तो और फिर से वही पुराना रुतबा जो मिल गया है।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

इस बार महेंद्र सिंह धोनी को जीत से कम कुछ भी नहीं चाहिए। हो भी क्यों ना धोनी को अपनी फेवरेट पीली जर्सी जो मिल गई है। आईपीएल में 2 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी जो हुई है और तो और फिर से वही पुराना रुतबा जो मिल गया है। बकायदा इसकी झलक नैट्स पर दिखने भी लगी है।https://www.khabarindiatv.com/topic/ms-dhoni

माही नेट्स पर लंबे-लंबे शॉट्स मारने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। मैदान में जमकर हेलीकॉप्टर उड़ा रहे हैं। हर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने की जिद्द ठाने हुए हैं। मतलब ये कि इस बार आईपीएल का मुकाबला फिर से धमाकेदार होने वाला है। कुछ इसी तरह पीली जर्सी में माही चौके-छक्के बरसाते नजर आएंगे। मैदान पर बड़े शॉट लगाकर चेन्नई की जीत तय करते दिखेंगे।

वैसे आईपीएल में धोनी के आंकड़े भी कम धमाकेदार नहीं हैं। धोनी के नाम आईपीएल में 3561 रन हैं। धोनी के बल्ले से अबतक 251 चौके और 156 छक्के निकले हैं। बतौर कप्तान धोनी ने दो बार चेन्नई को IPL चैपिंयन बनाया है।

वैसे इसबार धोनी अपने दुश्मन पर चौतरफा हमला करने की तैयारी में है। इसबार धोनी अपने बल्ले और गेम प्लान से विरोधी को चित तो करेंगे ही अपनी गेंदबाजी के हूनर से भी झटका देंगे। बकायदा धोनी इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। तो हो जाइए तैयार एक माही के अनेक रुप देखने के लिए क्योंकि इसबार हैलिकॉप्टर की टंकी में तेल फुल है और हर मौर्चे पर गोता लगाने की तैयारी में है।

वीडियो देखें:

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल