1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल में चेन्नई को हारता देख फूट-फूट कर रोया ये बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फाइनल में चेन्नई को हारता देख फूट-फूट कर रोया ये बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2019 07:28 pm IST,  Updated : May 13, 2019 07:29 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ये नन्हा फैन तब दुखी हुई जब मलिंगा ने आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को आउट कर चेन्नई को मात दी। चेन्नई की इस हार को देखकर ये फैन घर में इधर से उधर भागने लगा और चिल्लाता रहा।

Chennai Super Kings Jabra Fan Cry After CSK loss IPL 2019 Final by Mumbai Indians- India TV Hindi
Chennai Super Kings Jabra Fan Cry After CSK loss IPL 2019 Final by Mumbai Indians

आईपीएल 2019 का रोमांच हर किसी के सर चढ़ कर बोला। कई फैन्स ऐसे हैं कि जब उनकी टीम हारती है तो उनके फैन्स को टीम का हार का इतना दुख होता है कि उनकी आंखें ही नम हो जाती है। कल के फाइनल मुकाबले के बाद भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से मात देकर रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें चेन्नई का एक नन्हा फैन रोते हुए दिखाई दे रहा है।

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ये नन्हा फैन तब दुखी हुई जब मलिंगा ने आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को आउट कर चेन्नई को मात दी। चेन्नई की इस हार को देखकर ये फैन घर में इधर से उधर भागने लगा और चिल्लाता रहा।

इसके बाद सोशल मीडिया पर इसी बच्चे का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें यह बच्चा रोता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

उल्लेखनीय है, मुंबई इंडियंस ने रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में बाजी पलट एक रन से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।

चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था। चेन्नई के लिए आखिरी ओवर तक सब सही जा रहा था लेकिन शेन वाटसन (80) के रन आउट होने से बाजी पलट गई। आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। लसिथ मलिंगा ने इसी गेंद पर शार्दूल ठाकुर को पगबाधा आउट करा मुंबई के खाते में चौथा आईपीएल खिताब डाला। चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल