चेन्नई: जो रुट और मोईन अली के बीच तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने आज टेस्ट सिरीज़ के पांचवें और अंतिम मैच के पहले दिन चायकाल तक तीन विकेट खोकर 182 रन बना लिए। इस समय मोईन अली नाबाद 63 और बैरस्टो 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इसके पहले आज कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया लेकिन 7 के स्कोर पर ही जेनिंग्स को सिरीज़ का पहला टेस्ट खेल रहे ईशांत शर्मा ने विकेट के पीछे पकड़वा दिया। इसके बाद कप्तान कुक भी दस के व्यक्तिगत स्कोर पर जडेजा के शिकार बन गए।
इन दो झटकों के बाद रुट और मोईन ने पारी संभाली और स्कोर 167 तक पहुंचा दिया लेकिन तभी रुट 88 के निजी स्कोर पर विके
ट के पीछे कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी शानदार पारी में दस चौक्के लगाए।
भारत की तरफ से अब तक जडेजा सबसे सफल बॉलर रहे हैं जिन्होंने दो विकेट लिए हैं।
भारतीय टीम अंतिम टेस्ट मैच में जीत हासिल कर अपनी सबसे बड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। यह मैच भारतीयों को अपनी जीतने की लय के रिकॉर्ड को 18 मैच तक बढ़ाने का मौका भी देगा।
भारत सिरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुका है।