
कैच छोड़ने से निराश इंग्लैंड के जो रूट। (AP फोटो)
चेन्नई टेस्ट में ऐसे बढ़ी भारतीय पारी
भारत ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 391 रनों पर 4 विकेट से आगे खेलना शुरु किया। भारत ने पहले सेशन में मुरली विजय (29) का एकमात्र विकेट गंवाया। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (67) ने नायर का साथ थामा और छठे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ा। इसके बाद रविंद्र जडेजा (51) और नायर ने सातवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जडेजा 754 के टोटल स्कोर पर लियाम डॉसन का शिकार बने। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और डॉसन ने दो-दो विकेट लिए। उनके अलावा मोइन अली, आदिल रशीद, और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया है।
जब करुण नायर ने जेक बॉल की गेंद पर चौका मारा। (AP फोटो)
पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए थे 477 रन
इंग्लैंड ने पहली पारी में मोइन (146), जोए रूट (88), जॉनी बेयरस्टो (49), डॉसन (नाबाद 66) और राशिद (60) की बदौलत 477 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पांच मैचों की श्रृंखला का यह आखिरी टेस्ट है। भारत ने पहले ही श्रृंखला 3-0 से बढ़त ले रखी है।
देखें, तस्वीरें...







