1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने की पुजारा की तारीफ, बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज़

कोहली ने की पुजारा की तारीफ, बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज़

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 07, 2017 12:01 pm IST,  Updated : Aug 07, 2017 12:01 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां कहा कि चेतेश्वर पुजारा टीम के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं

Cheteshwar Pujara- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara

कोलंबो: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां कहा कि चेतेश्वर पुजारा टीम के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं और उनकी क्रिकेट के प्रति भूख और मानसिक मजबूती से बतौर क्रिकेटर उन्हें खुद को स्थापित करने में मदद मिल रही है। 

पुजारा 133 और अजिंक्य रहाणे 132 ने 217 रन की भागीदारी निभायी जिससे भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 622 रन पर घोषित की। इसके बाद मेहमानों ने श्रीलंका को 183 रन पर समेटने के बाद फ़ॉलोऑन दे दिया। 

कोहली ने कहा कि पुजारा और अजिंक्य दो हमारो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज़ हैं, विशेषकर मध्यक्रम में। वे लगातार हमारे लिये अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पुजारा को मैं ज्यादा श्रेय दूंगा क्योंकि वह भारत के लिये केवल एक प्रारूप खेलता है और इसके लिये भूख और जुनून होना, अपने खेल में मेहनत करना और फिर इस तरह का शानदार प्रदर्शन करना काफी मानसिक मजबूती दिखाता है। 

उन्होंने कहा कि वह ऐसा खिलाड़ी है जो मानसिक रूप से काफी मजबूत है। वह जानता है कि कैसे रन बनाये जायें, जो सबसे अहम चीज है। वह तब से क्रिकेटर के तौर पर काफी परिपक्व हुआ है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल