1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेतेश्वर पुजारा ने बताया आखिर विदेशी पिचों पर गेंद छोड़ना क्यों जरूरी होता है

चेतेश्वर पुजारा ने बताया आखिर विदेशी पिचों पर गेंद छोड़ना क्यों जरूरी होता है

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2018 11:59 am IST,  Updated : Jan 03, 2018 11:59 am IST

अपने तीसरे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने को अपनी टीम के साथियों को सलाह देते हुए कहा है कि गेंद छोड़ना भी बेहद जरूरी है।

चेतेश्वर पुजारा- India TV Hindi
चेतेश्वर पुजारा

केपटाउन: अपने तीसरे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने को अपनी टीम के साथियों को सलाह देते हुए कहा है कि गेंद छोड़ना भी बेहद जरूरी है। भारत शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले मैच में उतरेगा। 

पुजारा ने यहां टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा, "गेंद को छोड़ना हमेशा से अच्छा होता है, खासकर विदेशों में। एक बार जब हम भारत से बाहर निकलते हैं तो पिचों पर अच्छा बाउंस मिलता है इसलिए हर किसी को गेंद को छोड़ना भी आना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हमारे कई खिलाड़ी वही हैं जो 2010-11 और 2013-14 में थे। यह अपने खेल को जानने और परिस्थिति को समझने की बात है। जब आप इस तरह की पिचों पर खेलते हैं तो आपको पता होता है कि एक बल्लेबाज और टीम के तौर पर क्या करना है।"

सौराष्ट्र के इस तेज गेंदबाज का मानना है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण इस बार काफी मजबूत है। उन्होंने कहा, "यह सभी काफी तेज हैं। इसलिए हमारे पास इस बार बढ़त है। हमारे तेज गेंदबाजों ने भारतीय परिस्थतियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लैट पिच पर विकेट लिए हैं।"

पुजारा ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि टीम का ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं है। "जब आप जीतना शुरू कर देते हैं, तो रिकॉर्ड अपने आप बनते हैं। हमने कभी रिकॉर्ड की बात नहीं की। अगर हम यहां, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में अच्छा करते हैं तो हमारे पास यह मौका है कि हम अच्छी टीम बन सकें।"

पुजारा ने कहा, "हमारे पास अनुभव है और वो टीम है जो विदेशी जमीं पर भी अपना दबदबा दिखा सकती है। अगर हम ऐसा कर सके तो यह भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम होगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल