1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चहल के इंस्टाग्राम वीडियो पर क्रिस गेल और कुलदीप यादव ने ली चुटकी, किया यह मजेदार कमेंट

चहल के इंस्टाग्राम वीडियो पर क्रिस गेल और कुलदीप यादव ने ली चुटकी, किया यह मजेदार कमेंट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 13, 2020 09:02 am IST,  Updated : Jun 13, 2020 09:05 am IST

चहल की यह लेग स्पिन गुप्टिल का ऑफ स्टम्प ले उड़ती है और बल्लेबाज देखते रह जाते हैं। चहल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "ये अहसास।"

Chris Gayle, Kuldeep Yadav, Yuzvendra chahal, india, cricket- India TV Hindi
Yuzvendra chahal and Chris Gayle Image Source : INSTAGRAM: @YUZI_CHAHAL23

भारतीय टीम की स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव टीम में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते रहते हैं लेकिन मैदान के अंदर और बाहर दोनों के बीच अच्छी आपसी समझ है। चहल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को अपनी शानदार लेग स्पिन पर बोल्ड कर देते हैं। 

चहल की यह लेग स्पिन गुप्टिल का ऑफ स्टम्प ले उड़ती है और बल्लेबाज देखते रह जाते हैं। चहल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "ये अहसास।"

इस पर कुलदीप ने कमेंट करते हुए लिखा, "शानदार गेंदबाजी सरजी। इस पर चहल ने जवाब दिया, "आपकी तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं छोटे भाई।"

Chris Gayle, Kuldeep Yadav, Yuzvendra chahal, india, cricket
Image Source : INSTAGRAM Instagram 

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने भी इसमें अपने मजाकिया लहजे में कमेंट किया, "तुम्हारा पैर लाइन के पार चला गया था, नो बाल।"

चहल ने गेल को जवाब देते हुए कहा, "हा हा, अंकल, रात का असर अभी तक गया नहीं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल