1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अबुधाबी टी10 क्रिकेट लीग में हिस्सा लेंगे क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो

अबुधाबी टी10 क्रिकेट लीग में हिस्सा लेंगे क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 03:27 pm IST

गेल जहां टीम अबुधाबी का हिस्सा होंगे वहीं अफरीदी कलंदर्स के आइकन खिलाड़ी होंगे। ब्रावो दिल्ली बुल्स, आद्रे रसेल नार्दर्न वारियर्स और सुनील नारायण डेक्कन ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलेंगे। 

Chris Gayle, Shahid Afridi, Dwayne Bravo, Abu Dhabi, T10 Cricket League- India TV Hindi
T10 Cricket League Image Source : TWITTER/@T10LEAGUE

क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो जैसे दुनिया के शीर्ष क्रिकेटर 28 जनवरी से छह फरवरी के बीच होने चौथे अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट में भाग लेंगे। पूरा टूर्नामेंट जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक गेल टीम अबुधाबी के आइकन खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे। 

वह अभी तक टी20 में 1000 से अधिक छक्के लगा चुके हैं और ऐसे में सभी की निगाहें इस कैरेबियाई खिलाड़ी पर टिकी रहेंगी। गेल ने आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जितना छोटा मैच होता है वह उतना ही आकर्षक बन जाता है। मैं फिर से जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। अबुधाबी – गेल तूफान आ रहा है। ’’ 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : कैफ ने दी सलाह, अगर जीतना चाहती है टीम इंडिया तो करना चाहिए ये काम

गेल जहां टीम अबुधाबी का हिस्सा होंगे वहीं अफरीदी कलंदर्स के आइकन खिलाड़ी होंगे। ब्रावो दिल्ली बुल्स, आद्रे रसेल नार्दर्न वारियर्स और सुनील नारायण डेक्कन ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलेंगे। 

जो अन्य प्रमुख खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (मराठा अरेबियन्स), श्रीलंका के तिसारा परेरा (पुणे डेविल्स) और इसुरु उदाना (बांग्ला टाइगर्स) शामिल हैं। 

अबुधाबी टी10 लीग 10 ओवरों का पहला टूर्नामेंट है जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल