1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीओए की बैठक में अज़हर के बकाया पर होगी बातचीत

सीओए की बैठक में अज़हर के बकाया पर होगी बातचीत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 08, 2017 10:27 am IST,  Updated : Aug 08, 2017 10:27 am IST

प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई पदाधिकारियों की मंगलवार को होने वाली बैठक में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन की लंबी बकाया राशि पर बातचीत की जायेगी।

mohammad-azharuddin- India TV Hindi
mohammad-azharuddin

नयी दिल्ली: प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई पदाधिकारियों की मंगलवार को होने वाली बैठक में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन की लंबी बकाया राशि पर बातचीत की जायेगी। 

समझा जाता है कि अज़हर ने सीओए को बताया है कि आंध्र उच्च न्यायालय ने पांच साल पहले उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए तमाम आरोपों से बरी कर दिया था। उन्होंने अपने बकाया के बारे में भी पूछताछ की जो कुछ करोड़ रूपये है। 

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, हां, अज़हरूद्दीन के मसले पर सीओए की बैठक में बात की जायेगी। फिलहाल अज़हर पर कोई प्रतिबंध नहीं है और वह बीसीसीआई के समारोहों में भाग ले रहे हैं। आखिरी बार वह 2000 में भारत के लिये खेले थे। उन्हें 17 साल से पेंशन नहीं मिली और एकमुश्त अनुग्रह राशि भी रूकी हुईहै। सीओए इस बारे में फैसला करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल