1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खतरे में ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट! कोच डैरेन लेहमेन ने भी किया इस्तीफे का ऐलान

खतरे में ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट! कोच डैरेन लेहमेन ने भी किया इस्तीफे का ऐलान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 29, 2018 05:56 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 06:06 pm IST

गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट पर संकट के बादल छा गए हैं।

डैरेन लेहमेन, डेविड...- India TV Hindi
डैरेन लेहमेन, डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ

गेंद से छेड़छाड़ मामले में बैन, इस्तीफे का दौर जारी है। पहले स्टीवन स्मिथ ने कप्तानी छोड़ी, फिर डेविड वॉर्नर ने उप कप्तानी छोड़ी और अब कोच डैरेन लेहमेन ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट से टीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेहमेन ने बड़ा बयान देते हुए इस्तीफे का ऐलान किया। लेहमेन चौथे टेस्ट के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। लेहमेन ने अपने बयान में कहा कि अपने परिवार से सलाह लेकर उन्होंने इस्तीफे का फैसला किया है। लेहमेन ने ये भी कहा कि खिलाड़ियों से बातचीत करना और उन्हें अलविदा कहना सबसे मुश्किल काम है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लेहमेन काफी मायूस और उनकी आंखों में आंसू दिख रहे थे। लेहमेन ने आगे कहा, 'पिछले कुछ दिनों से जो कुछ भी हो रहा है उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ना बेहद मुश्किल है। मामले में लगातार हमें निशाना बनाया जा रहा है। मैंने अपने परिवार से बात की है और वो लगातार 300 दिन चल-चलकर थक गए हैं। ये पूरी तरह से मेरा फैसला था।' आपको बता दें कि लेहमेन का बतौर कोच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टेस्ट आखिरी होगा। 

इससे पहले स्टीवन स्मिथ भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर रोते हुए बयान देते नजर आए। स्मिथ ने अपनी गलती मानते हुए कहा था कि वो अपने किए पर शर्मिंदा हैं औ जो कुछ भी हुआ वो इसके लिए जिम्मेदार हैं। स्मिथ ने कहा था कि सब कुछ उनकी कप्तानी में हुआ और इसलिए वो किसी को भी दोषी नहीं ठहराना चाहते और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। स्मिथ को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रोते देखा गया। आपको बता दें कि स्मिथ की जगह टिन पेन को कप्तान बनाया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल