1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मंधाना को और धैर्यवान बनाने की कोशिश में जुटे कोच रमन

मंधाना को और धैर्यवान बनाने की कोशिश में जुटे कोच रमन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 05:53 pm IST

मंधाना ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘रमन मुझसे वनडे में 30 ओवरों तक खेलने के लिये कहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि तब तक टिकने पर मैं आगे भी खेलूंगी। वहीं 20 ओवरों के मैच में वह कहते हैं कि मैं 13 ओवर तक टिकी रहूं।’’   

मंधाना को और धैर्यवान बनाने की कोशिश में जुटे कोच रमन - India TV Hindi
मंधाना को और धैर्यवान बनाने की कोशिश में जुटे कोच रमन  Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। शानदार फार्म में चल रही भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को कहा कि कोच डब्ल्यू वी रमन ने क्रीज पर उनका संयम बेहतर करने के लिये निर्धारित ओवरों तक खेलने का लक्ष्य तय कर रखा है। 

मंधाना ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘रमन मुझसे वनडे में 30 ओवरों तक खेलने के लिये कहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि तब तक टिकने पर मैं आगे भी खेलूंगी। वहीं 20 ओवरों के मैच में वह कहते हैं कि मैं 13 ओवर तक टिकी रहूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वह मुझे निर्धारित गेंदों तक खेलने का लक्ष्य दे रहे हैं क्योंकि स्ट्राइक रेट वगैरह मेरी चिंता का विषय नहीं है। समस्या सिर्फ संयम को लेकर है। वह मुझे इसमें मदद कर रहे हैं। वह बताते हैं कि मुझे इतने ओवर खेलने हैं और इससे काफी फायदा मिल रहा है।’’ 

यह पूछने पर कि क्या टीम उन पर निर्भर है, मंधाना ने कहा कि यह धारणा गलत है। उसने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है। मुझे ऐसा नहीं लगता। हमारे पास कई मैच विनर हैं। कई बार कोई खराब फार्म से जूझ रहा होता है तो उसका साथ देना होता है। कई बार मैं अच्छा नहीं खेल पाती तो मध्यक्रम संभाल लेता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल