1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुस्ताफ़िज़ुर के साथ टक्कर सड़क पर भिड़ंत की तरह: धोनी

मुस्ताफ़िज़ुर के साथ टक्कर सड़क पर भिड़ंत की तरह: धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2015 12:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 12:56 pm IST

मीरपुर, बांग्लादेश:  गुरुवार को बांग्लादेश के साथ वन डे के दैरान रन लेते समय धोनी और मुस्ताफ़िज़ुर रहमान की टक्कर को कप्तान धोनी ने सड़क पर होने वाली भिड़ंत की तरह बताया। धोनी ने मैच

मुस्ताफ़िज़ुर के साथ...- India TV Hindi
मुस्ताफ़िज़ुर के साथ टक्कर सड़क पर भिड़ंत की तरह: धोनी

मीरपुर, बांग्लादेश:  गुरुवार को बांग्लादेश के साथ वन डे के दैरान रन लेते समय धोनी और मुस्ताफ़िज़ुर रहमान की टक्कर को कप्तान धोनी ने सड़क पर होने वाली भिड़ंत की तरह बताया।

धोनी ने मैच के बाद प्रेस कॉंफ़्रेंस में कहा ‘ मैं छोटे से छोटे फ़ासले से दूसरे छोर पर पहुंचना चाहता था। मुझे लगा वो हट जाएगा और उसे लगा मैं हट जाऊंगा लेकिन इस चक्कर में हमारी टक्कर हो गई। ख़ुसक़िस्मती से हम दोनों को चोट नहीं लगी।‘

अक़्कसर संकट की धड़ी में टीम को उबारने वाले धोनी कल के मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए और बांग्लादेश ने भारत को 79 रन से हरा दिया।

बांग्लादेश ने भारत के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन टीम इंडिया महज़ 46 ओवर में 228 पर ढेर हो गई।

धोनी विश्व कप के बाद पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।  

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल