1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे वनडे से पहले भारत को लग सकता है झटका, बिना पंत के राजकोट रवाना हुई टीम

दूसरे वनडे से पहले भारत को लग सकता है झटका, बिना पंत के राजकोट रवाना हुई टीम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 15, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 02:47 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में चोटिल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे वनडे लिए भारतीय टीम के साथ राजकोट को नहीं गए हैं।

rishabh pant concussion, rishabh pant injured, rishabh pant fitness, concussion rishabh pant, india - India TV Hindi
Rishabh pant Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। पंत को मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान सिर में चोट लग गई थी। इस वजह से पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे के लिये भारतीय टीम के साथ नहीं गए हैं। इस चोट की वजह से वह दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग करने नहीं उतरे थे।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत अभी निगरानी में हैं और वे अन्य सदस्यों के साथ राजकोट गए हैं लेकिन उम्मीद है कि वह बाद में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे में अगर पंत दूसरे वनडे में नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसन की टीम में वापसी की संभावना बन सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सामान्य तौर पर जिस खिलाड़ी को सिर में गेंद लगती है, उसे 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाता है। ’’ अभी इस पर स्पष्टता नहीं है कि वह अगले मैच के लिये चयन के लिये उपलब्ध होंगे या नहीं, या फिर उन्हें आराम दिया जायेगा। भारत की पारी के दौरान 44वें ओवर में पैट कमिंस की बाउंसर गेंद उनके हेलमेट से टकरायी थी जिस पर उनका विकेट भी चला गया था। 

इस चोट के कारण लोकेश राहुल को स्टंप के पीछे उनकी जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। मंगलवार की रात को बीसीसीआई ने बयान में कहा कि पंत निगरानी में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था जिसके बाद भारत की टीम 255 रन पर सिमट गयी थी जिसमें पंत ने 33 गेंद में 28 रन बनाये थे। राहुल ने विकेटकीपिंग की तो मनीष पांडे पंत की जगह फील्डिंग के लिये उतरे। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरूआती मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल