1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट से बड़ा है कोरोना वायरस, गंभीरता से लेने की जरूरत : टिम पेन

क्रिकेट से बड़ा है कोरोना वायरस, गंभीरता से लेने की जरूरत : टिम पेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 02:35 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बुधवार को कहा कि कोविड 19 महामारी का खतरा क्रिकेट से बड़ा है और इसे संजीदगी से लेने की जरूरत है।

Corona virus is bigger than cricket, need to be taken seriously: Tim Paine - India TV Hindi
Corona virus is bigger than cricket, need to be taken seriously: Tim Paine  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बुधवार को कहा कि कोविड 19 महामारी का खतरा क्रिकेट से बड़ा है और इसे संजीदगी से लेने की जरूरत है। उन्होंने इस महामारी के चलते सभी खेल आयोजन निलंबित करने के फैसले को सही ठहराया। दुनिया भर में अब तक 8000 जिंदगियां ले चुकी और दो लाख से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लेने वाली इस महामारी से खेल आयोजन या तो स्थगित हो रहे हैं या रद्द किये जा रहे हैं।

पेन ने ट्विटर पर डाले एक वीडियो में कहा,‘‘क्रिकेटरों के लिये यह काफी कठिन है लेकिन हमारे लिये यह ब्रेक लेने का समय है। इस समय हम टूर्नामेंटों में व्यस्त होते हैं लेकिन हम भविष्य में फिर जीत सकते हैं। यह खेल से बड़ा है और इसे संजीदगी से लेना होगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि हम जल्दी ही फिर क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे । हम जल्दी लौटना चाहते हैं लेकिन तब तक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।’’ 

ऑस्ट्रेलिया में न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला रद्द कर दी गई जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला स्थगित कर दी गई है । शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के बाकी मैच भी रद्द कर दिये गए। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द हो गया। 

चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट करके लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने लिखा,‘‘हम सभी कोरोना वायरस को लेकर चिंतित है। सार्वजनिक स्थानों से दूर रहे और फ्लू से जूझ रहे लोगों से दूरी बनाये रखें। लक्षण मिलने पर डाक्टर से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर डायल करें। इसकी अनदेखी नहीं करें।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल