1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान कपिल देव ने देशवासियों से घरों में रहने की अपील की

कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान कपिल देव ने देशवासियों से घरों में रहने की अपील की

 Reported By: IANS
 Published : Mar 27, 2020 03:20 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 03:20 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने देश के नागिरकों से 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपील की है।

कोरोना वायरस: लॉकडाउन...- India TV Hindi
कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान कपिल देव ने देशवासियों से घरों में रहने की अपील की Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने देश के नागिरकों से 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपील की है। इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायरस के कारण भारतीय सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। कपिल ने कहा कि घरों में रहकर लोग इस बीमारी को रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं।

कपिल ने स्पोर्टस्टार ने कहा, "आप लोगों को घरों में रहना है। इसलिए घरों में रहिए। कम से कम हम इतना तो इस बीमारी को रोकने के लिए कर सकते हैं।"

विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "इसे सकारात्मक तरीके से लिया जा सकता है। आपको अपने आप को इस स्थिति को कबूल करने के लिए चुनौती देनी होगी। आपके अंदर विश्व है. आपका परिवार। आपके पास अपने आप का मनोरंजन करने के लिए किताबें,टीवी, संगीत और आपके परिवार वाले हैं।"

कपिल न कहा कि यह मुश्किल समय जनता को ज्यादा जिम्मेदार बनाएगा। कपिल ने कहा, "लोगबाग आपकी सफाई की सीख याद रखेंगे। उम्मीद है कि लोग अब अपने हाथ धोना सीख जाएंगे और खुले में पेशाब नहीं करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल