1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम में हुई कोरोनावायरस की एंट्री

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम में हुई कोरोनावायरस की एंट्री

 Reported By: IANS
 Published : Jul 09, 2021 08:19 am IST,  Updated : Jul 09, 2021 08:19 am IST

बयान में कहा गया, लक्षणों की पहचान के तुरंत बाद, फ्लावर को टीम के बाकी सदस्यों (खिलाड़ियों और कोचों) से अलग कर दिया गया, जो इंग्लैंड से लौटने के बाद क्वारंटीन से गुजर रहे हैं।  

Coronavirus entered the Sri Lankan team before the series against India- India TV Hindi
Coronavirus entered the Sri Lankan team before the series against India Image Source : ICC

कोलंबो। श्रीलंका को भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू हो रहीवनडे सीरीज से पहले झटका लगा है। उसके बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट के एक बयान में कहा गया है, श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वह आज किए गए एक पीसीआर परीक्षण के दौरान सकारात्मक पाए गए।

बयान में कहा गया, लक्षणों की पहचान के तुरंत बाद, फ्लावर को टीम के बाकी सदस्यों (खिलाड़ियों और कोचों) से अलग कर दिया गया, जो इंग्लैंड से लौटने के बाद क्वारंटीन से गुजर रहे हैं।

अब उनका उचित मेडिकल प्रोटोकॉल चल रहा है।

आज शाम टीम के बाकी सदस्यों का नए सिरे से पीसीआर टेस्ट किया गया।

श्रीलंका इस महीने भारत के साथ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे जबकि टी20 मैच 21, 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल